फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पति, ससुरालियों पर दहेज को प्रताड़ित व हत्या की कोशिश का आरोप

Sat, 11 Apr 2026 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने और मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के बाद पति सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



छजलैट थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में पीड़िता का कहना है कि दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। जिसमें मायके वालों ने नकदी, जेवर व खाने आदि पर लाखों रुपये का खर्च किया था। आरोप है कि पति, ससुर और ननद आए दिन रुपयों की मांग कर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। कई बार मारपीट कर उसे घर से भी निकाल दिया गया लेकिन वह हर बार वापस चली जाती थी। मगर इसके बाद भी ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला और समझाने का भी उन पर कोई असर नहीं हुआ। कई बार इन्हें रुपये दे भी दिए गए, मगर इनकी डिमांड बढ़ती गई। आरोप है कि उसे लाठी-डंडों से पीटा गया। इस दौरान गला घोंट कर उसकी हत्या किए जाने की कोशिश भी की गई। मारपीट में वह गंभीर घायल भी हो गई। सरकारी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। विवाहिता ने दर्ज एफआईआर में कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। फिलहाल छजलैट पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें