फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लापता बेटे का सुराग नहीं लगने से आहत पिता रेलवे ट्रैक पर लेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। करीब तीन साल बाद भी लापता बेटे का सुराग नहीं लगने से आहत एक पिता आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गया। गनीमत रही कि उस समय कोई ट्रेन नहीं आई। मजदूर के पास लापता बेटे की फोटो भी थी।
विज्ञापन

कुंदरकी के मोहल्ला नूरूल्ला निवासी मजदूर जगत कुमार सिंह ने बताया कि 22 फरवरी 2022 को उसका बेटा विवेक घर से बाहर निकला था और उसके बाद से वापस नहीं लौटा। खोजबीन करने पर विवेक का कोई पता नहीं चल सका तो तीन मार्च को कुंदरकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन साल बीत गए लेकिन पुलिस लापता विवेक की खोजबीन नहीं कर पाई है। पीड़ित जगत कुमार सिंह का आरोप है कि पुलिस उसके लापता बेटे को ढूंढने में कोई गंभीरता नहीं दिखा ररी है। जिसके चलते पूरा परिवार सदमे से नहीं उबर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें