फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसा, शव को कुचलकर गुजर गए सैकड़ों वाहन

Fri, 09 Dec 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
काेहरे से दुर्घटना - फोटो : demo
विज्ञापन
 पाकबड़ा में दिल्ली रोड पर कोहरे में मजदूर को एक वाहन ने टक्कर मार दी। हाईवे पर पड़े शव को कुचलकर सैकड़ाें वाहन गुजर गए। जब तक लोगों को हादसे की जानकारी हुई तब तक शव बुरी तरह से कुचल चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और टुकड़ों में पड़े को पुलिस ने इकट्ठा कर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
विज्ञापन


हादसे में मृत जावेद(40) पुत्र रिफाकत पाकबड़ा के हाथी वाला कुंआ का रहने वाला था। गुरुवार सुबह वह मजदूरी करने जा रहा था। पाकबड़ा में टैंपो स्टैंड के सामने दिल्ली रोड पर उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। दो घंटे तक उसका शव हाईवे पर पड़ा रहा और वाहन गुजरते रहे।

कोहरा कम होने पर लोगों ने हाईवे पर शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।  खबर मिलने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और मृतक की पहचान जावेद के रूप में की। जावेद के परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें