फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 हजार की आबादी ने झेला छह घंटे बिजली का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुधवार को बरसात के साथ तेज हवा चलने से बुध बाजार में बिजली के जर्जर तार टूट गया। इससे टाउनहाल, ताड़ीखाना, जीएमडी रोड और कोतवाली क्षेत्र में 35 हजार की आबादी प्रभावित रही। करीब छह घंटे बाद बिजली की आपूर्ति सुचारु हुई।
विज्ञापन

बुध बाजार में 33 केवी सप्लाई का तार टूट गया। इससे दोपहर ढाई बजे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। अचानक बिजली गुल होने के बाद थोड़ी देर तक लोग इंतजार करते रहे। लेकिन एक घंटे बाद ही बिजली नहीं आई तो बिजली घर फोन करने लगे। जीएमडी रोड निवासी साजिद खान, उस्मान और रवि सागर ने बताया कि बार-बार फोन करने पर भी बिजली घर का फोन नहीं उठा। इसके बाद लोगों ने बिजली घर पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि 11 केवी डिस्क पंचर (खंभे से जुड़े तारों में लीकेज) और 33 केवी सप्लाई का तार टूटने के कारण शट डाउन लिया गया है। टाउनहाल बिजली घर के जेई जीपी सिंह ने बताया कि बारिश और हवा चलने से जगह-जगह डिस्क पंचर और तार टूटने से समस्या खड़ी हुई। उन्होंने कहा कि तार टूटने से 33 केवी सप्लाई का शटडाउन लिया गया। रात दस आपूर्ति सुचारु हुई। करीब छह घंटे तक टाउनहाल बिजलीघर से जुड़े इलाकों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें