फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र में रेडीमेड कपड़े के गोदाम में शुक्रवार आधी रात को शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग में एक कार और दो बाइकों सहित कीमती माल जलकर राख हो गया। सूचना पाकर पहुंचे चार दमकल वाहनों से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


नगर के पट्टी मौढ़ा निवासी रवि पाल पुत्र राधेश्याम पाल का रेडीमेड कपड़ों का कारोबार है। पट्टी मौढ़ा में ही उनका बेबी गारमेंट के नाम से गोदाम है। शुक्रवार की आधी रात के बाद इन्वर्टर में हुए शॉट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। जब आसपास रहने वाले लोगों को कुछ जलने की दुर्गंध आई तो उन्होंने अपने घरों से बाहर निकलकर देखा तो रवि पाल के गोदाम में आग ने भयंकर रूप लिया हुआ था। उन्होंने इसी जानकारी रवि पाल को दी। रविपाल परिजनों के साथ दौड़कर मौके पर पहुंचे। आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
कांठ के साथ ही ठाकुरद्वारा, कटघर से भी दमकल टीम चार गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कवायद शुरू की। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गोदाम में खड़ी एक कार, दो बाइकों सहित करीब लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया था। गोदाम मालिक रवि पाल ने बताया कि आग से करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

-
एसपी ग्रामीण ने भी किया मौका मुआयना, लगी भीड़
नगर के पट्टी मौढ़ा में रेडीमेड कपड़े के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग की सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। वहीं आग लगने के दौरान मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई थी।



-


मिलन विहार में लकड़ी के गोदाम में लगी आग
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के मिलन विहार में एक फैक्टरी में रखी लकड़ियों में आग लग गई। इसकी जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। शनिवार शाम करीब पांच बजे कर्मचारी फैक्टरी में मौजूद थे। इसी दौरान गोदाम में लगी लकड़ियों में आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। इसके बाद कर्मचारी बाहर निकल आए और पुलिस और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें