फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर : शिवसेना नेता अनुराग शर्मा की शवयात्रा में उमड़ी भारी भीड़ 

Thu, 21 May 2020 04:16 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
शिवसेना नेता अनुराग शर्मा की शवयात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर में गुरुवार को शिवसेना नेता अनुराग शर्मा की शवयात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। बुधवार रात उनके घर के सामने उनकी हत्या कर दी गई थी। दो बाइक सवार युवकों ने अनुराग शर्मा को पीठ में गोली मारी थी। अनुराग शर्मा की हत्या के बाद उनके समर्थकों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की थी।
विज्ञापन


रामपुर में शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख अनुराग शर्मा की देर शाम गोली मारकर उस समय हत्या कर दी गई जब वो घर के बाहर टहल रहे थे। पीछे से आए अज्ञात हमलावर ने पीठ में दो गोली मार दी और फरार हो गया। 

बेहद गंभीर स्थिति में अनुराग शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें