फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विकास की कितनी सुस्त है रफ्तार.... करीब से देख रहा लाइनपार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार क्षेत्र में कपूर कंपनी से फल एवं सब्जी मंडी के गेट के सामने होकर चौधरी चरण सिंह चौक तक जाने वाले मंडी रोड का सुंदरीकरण मंदगति से किया जा रहा है। पिछले सालभर से अधिक समय से यहां के लोग धूल फांकने को विवश हैं। अमर उजाला द्वारा व्यापारियों व लोगों की दिक्कतों को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद कार्यदायी संस्था ने अब रोड बनाना शुरू कर दिया है, डेढ़ साल के बाद नाले की सफाई भी शुरू हो गई हैं, जिससे अब लोगों को राहत की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन

लाइनपार का यह मुख्य मार्ग सीएम ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट यानी सीएम-ग्रिड के तहत बनाया जा रहा है, जिसके दोनों ओर नाला भी पक्का किया जा रहा है। समस्या यह रही कि कार्यदायी संस्था ने दोनों ओर एक साथ नाले की खोदाई शुरू की। सालभर से अधिक समय हो गया, अभी तक इसका कार्य पूरा नहीं हुआ। दुकानों के आगे बड़े बड़े गड्ढे, जलभराव, बंद नाले की बदबू के साथ साथ दुकानों में भरती उड़ती धूल से उत्पन्न समस्याओं को अमर उजाला ने शिद्दत से उठाया। अब कार्यदायी संस्था ने नालों के निर्माण के बीच ही तारकोल की सड़क बनाना शुरू कर दिया है। कपूर कंपनी से प्रकाशनगर चौराहे तक दोनों ओर आधी चौड़ाई की सड़क बना दी है, आगे भी बनाने की योजना है। दुकानों के आगे खोदे गए गड्ढों में भराव डालकर भर दिए गए हैं, लेकिन अभी भी आधी दूरी तक सड़क यूं ही पड़ी है, गड्डे भी हैं। अब सालभर से बंद नाले की भी सफाई शुरू करा दी गई है। जिससे लोगों को जल्द राहत की उम्मीद बंधी है।


मंदिर के पास मिला रास्ता
- नवरात्र के दौरान अमर उजाला ने श्रद्धालुओं के हवाले से रोड पर बनाए जा रहे डिवाइडर में कट की मांग को उठाया था, इसके बाद कार्यदायी संस्था ने मंदिर के पास दो स्थानों पर कट बना दिए हैं, जिससे अब रोड के पार से मंदिर आने जाने वालों को लंबी दूरी तय नहीं करनी होगी।
विज्ञापन

-
सड़क पड़ने से कुछ राहत मिली
- लोग गड्ढों के बीच से गुजरने को विवश हैं। अब तीन चार दिन पहले से सड़क डालनी शुरू हुई है, जिससे कुछ राहत जरूर मिली है।
गौरव शर्मा

आधी दूरी तक पड़ी सड़क
- अभी तो सिर्फ डिवाइडर के किनारे आधी चौड़ाई में आधी दूरी तक सड़क डाली है, शेष अभी भी सड़क खुदी पड़ी हैं, जिससे दिक्कतें बरकरार हैं।
सूरज
-
सालभर बाद शुरू हुई नाले की सफाई
सालभर से अधिक समय से नाला साफ नहीं हुआ था, बदबू के कारण निकलना मुश्किल था, अब कहीं कहीं पर सफाई शुरू की है, जिससे राहत की उम्मीद है।
राकेश कुमार

पैदल वाला छोटा कट और होना चाहिए
प्रेमनगर माता मंदिर के पास कार्यदायी संस्था ने दोनों ओर कट तो छोड़े हैं लेकिन ठीक मंदिर के सामने एक छोटा पैदल निकलने वाला कट और होना चारिए।
आशीष

कार्य तो शीघ्र पूरा होना चाहिए
- अभी भी हर जगह धूल ही धूल है, नालों का कार्य अभी तक पूरा नहीं किया, अखबार में छपा तो अब सड़क तो डाल दी लेकिन कार्य तो पूरा होना चाहिए।
रामपाल


कार्य जल्द पूरा होना चाहिए
- धीमा कार्य कर रही है कार्यदायी संस्था, अब जाकर कुछ स्पीड बढ़ी है, फिर भी लगता है कि कार्य पूरा होने में महीनों लग जाएंगे। कार्य जल्द होना चाहिए।
बंटी

दुकानों के आगे गड्ढे खतरनाक
- लंबी बाजार में दुकानों के आगे गड्ढे अभी भी खुले पड़े हैं, कार्य को शीघ्रता से निपटाएं, मंदिर के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए, यह आस्था का मामला है।
विज्ञापन

विजय कुमार

लंबे समय से झेल रहे दिक्कतें
- विकास कार्य होना अच्छी बात है लेकिन धीमी गति होने के कारण सालभर से अधिक समय लगा दिया है, जिससे लोग काफी परेशान है। अब कार्य शीघ्र पूरा होना चाहिए।
मुकेश सैनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें