फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुकान के ऊपर होटल... आपात स्थिति में निकलने के नहीं इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेटहॉल की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। हालात ये हैं कि लोगों ने दुकानों और मकानों के ऊपर ही होटल बना लिए। इन होटलों तक पहुंचने के लिए छोटे-छोटे जीने बनाए गए हैं। जगह इतनी कम है कि एक साथ चार लोग भी न निकल पाएं। आपात स्थिति में लोगों के निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं है। इन होटलों में आग बुझाने के लिए पर्याप्त उपकरण भी नहीं हैं।
विज्ञापन

शहर के कई होटल और गेस्ट हाउस बाजारों, दुकानों और मकानों के ऊपर संचालित किए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश भवनों का निर्माण व्यावसायिक मानकों के अनुरूप नहीं हुआ है। कई होटलों में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही संकरा रास्ता है। कहीं छोटे-छोटे जीने हैं तो कहीं गलियारों में सामान रखा रहता है। अंदर जाने पर कमरों की लंबी कतार दिखाई देती है, लेकिन आपात स्थिति में बाहर निकलने के लिए वैकल्पिक रास्ते नहीं हैं।
बुधबाजार में एसएस इंटर कॉलेज के गेट के बराबर में एक छोटा सा जीना है। यह जीना दुकानों के ऊपर बने होटल में जाता है। सबसे पहले रिसेप्शन काउंटर है। इसके बाद लगातार दस से ज्यादा छोटे छोटे कमरे हैं और इन कमरों में जाने के लिए बहुत ही संकरा रास्ता है। एसी और नॉन एसी कमरे बने हैं लेकिन आग बुझाने के लिए कहीं कोई उपकरण दिखाई नहीं देता है।
विज्ञापन

इससे थोड़ा आगे कोठीवाल नगर में जाने वाले रास्ते के ठीक ऊपर दूसरा होटल संचालित हो रहा है। यह होटल भी दुकानों के ऊपर ही संचालित हो रहा है। तीन मंजिला इस होटल में जाने और आने के लिए दो जीने हैं। एक जीना संकरा है। इसके ठीक सामने दूसरी साइड में हिंदू कॉलेज के सामने समोसे वाली गली में एक होटल संचालित हो रहा है। इस होटल की हालत भी ऐसी हैं। आने और आने के लिए केवल एक ही जीना हैं। अंदर कमरों में खिड़की तक नहीं हैं। अन्य होटलों का भी यही हाल है।
-
दो टीमों ने खंगाली होटल और रेस्टोरेंट, तीन घंटों में मिली खामियां
मुरादाबाद। दिल्ली अग्निकांड के बाद मुरादाबाद अग्निशमन विभाग अलर्ट हो गया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को होटल, रेस्टोरेंट, बार की चेकिंग के लिए दो टीमों का गठन किया। टीम ने दिल्ली रोड स्थित मानसरोवर पैराडाइज होटल में आग बुझाने के उपकरण चेक किए। इसके अलावा होटल मॉक ड्रिल आयोजित की गई। टीमों ने कांठ रोड स्थित द फोर्ट , प्रतीक्षा होटल, राज इन, कनक होटल, होटल साईं इन, शेर सिंह बलबीर सिंह बार, ओके रेस्टोरेंट, माहेश्वरी रेस्टोरेंट, वीआईपी रेस्टोरेंट, स्पाइस बार एंड रेस्टोरेंट को चेक किया। इस दौरान टीमों ने एग्जिट गेट, आपातकालीन सीढ़ियां, अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म, स्प्रिंकलर सिस्टम देखे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि चेकिंग में कुछ होटलों में कमियां मिली हैं। तीन दिन में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। यह अभियान एक सप्ताह चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें