मिलने के लिए बुलाते हैं घर
इसके बाद उन्हें मिलने के बहाने बुलाती हैं। इसके बाद चक्कर की मिलक में अपने रिश्तेदार के घर या फिर होटल में मिलते हैं। जहां पहले से कुछ लोग मौजूद होते हैं। जैसे ही शिकार पहुंचता है, उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हैं। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि यह लोग अब तक 50 से ज्यादा लोगों को फंसाकर उनसे रकम वसूल चुके हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि कौन-कौन लोग इनके शिकार हुए हैं।
आरोपी पर 12 केस दर्ज
सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी वसीम के खिलाफ मुगलपुरा, कोतवाली, सिविल लाइंस समेत थानों में मारपीट, जानलेवा हमला, चोरी, धमकी देने, एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरोह में अलसबा उर्फ सबा, उसका पति शाहबाज के अलावा सोनू शर्मा और अमन भी शामिल हैं।
लोगों को फंसाकर ऑनलाइन ट्रांसफर कराए 50 लाख
आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि हनी ट्रैप में फंसाकर पति-पत्नी 50 लाख से ज्यादा रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा चुके हैं। मुस्कान और उसकी बहन अलसबा ने संभल के युवक को कॉल की थी उस वक्त वह दिल्ली में मौजूद था। उसने दिल्ली से संभल और संभल से अगले दिन आने की बात की तो महिला ने उसे बातों में फंसा लिया और संभल नहीं जाने दिया।
इसके बाद वह मुरादाबाद आ गया था। महिला खुद ही उसे लेने रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी। पति-पत्नी ने बताया कि वह 50 लाख से ज्यादा रुपये लोगों से ऑन लाइन ट्रांसफर करा चुके हैं। मुस्कान की बहन और उसका पति भी अन्य इसी तरह ऑन लाइन रुपये ट्रांसफर कराते हैं।