फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: होम्योपैथिक मेडिकल काॅलेज सीटें बढ़ीं पर सुविधा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) की सीटों की संख्या 40 से बढ़ाकर 125 कर दी गईं। लेकिन छात्रावास में छात्रों को रहने के बेड की संख्या नहीं बढ़ाई गई। इसके कारण 200 से अधिक विद्यार्थी बाहर कमरे व पीजी में रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में 500 छात्र-छात्राएं बीएचएमएस की पढ़ाई करते हैं। छात्र-छात्रावास में 79 छात्रों की रहने की व्यवस्था है। 2019 के पहले कॉलेज में बीएचएसएस की 40 सीटें थीं। यह बाद में बढ़ाकर 125 कर दी गई, लेकिन छात्रावास में सीटों की संख्या नहीं बढ़ाई गई और न ही कोई नया छात्रावास बनवाया गया। इस वजह से कॉलेज के 200 से अधिक विद्यार्थी बाहर कमरे व पीजी में रह रहे है। जबकि कॉलेज की ओर से छात्रावास में सीटों को बढ़ाने व नए छात्रावास निर्माण के लिए कई बार संबंधित विभाग को पत्र लिखा जा चुका है। लेकिन अभी तक छात्रावास को लेकर कोई खास कार्यवाही नहीं होती दिखाई दे रही है। वहीं कॉलेज में 200 छात्राओं के रहने के लिए छात्रावास की व्यवस्था है।

00

4200 रुपये में मिल जाता है एक साल के लिए छात्रावास

- छात्रावास में जो छात्र रहते हैं, उनसे एक साल के लिए 4200 रुपये फीस ली जाती है। छात्रावास में 40 रुपये प्रति प्लेट खाने की व्यवस्था है। वहीं, जो छात्र बाहर रहते हैं उन्हें चार से पांच हजार रुपया हर माह किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन


00

नालियों की नहीं होती सफाई, छात्र परेशान

-केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में छात्रों के लिए बने छात्रावास के बाहर नालियां बह रही हैं। नालियों की साफ-सफाई कभी नहीं होती है। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं छात्रावास में सीलन की भी समस्या बनी हुई है। कई कमरे की खिड़कियां टूटी हुई हैं।

00

मेस में मेज टूटा और फैली रहती है गंदगी

-छात्रों को खाने के लिए मेस की व्यवस्था है। मेस में मेज टूटा हुआ है। बीएचएमएस के छात्रों को टूटे हुए मेज पर खाना खाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। वहीं मेस में जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। साफ-सफाई का ध्यान नहीं दिया जाता है।

00

-छात्रावास बनाने के लिए प्रपोजल भेजा गया है। 100 छात्रों के रहने के लिए छात्रावास बनाया जाएगा। छात्र- छात्रावास में यदि कोई दिक्कत है तो उसे दिखवाकर ठीक करा लिया जाएगा।- प्रमोद कुमार सिंह, प्राचार्य, केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें