फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदरकी हादसे में घायल होमगार्ड की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर शनिवार हुए भीषण हादसे में घायल होमगार्ड हेमराज (55) की भी उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। इसी के साथ इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 12 हो गई है।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर नानपुर की पुलिया के पास शनिवार को ट्रक, डीसीएम और मिनी बस टकराने से भीषण हादसा हो गया था। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी तथा 24 लोग घायल हुए थे। जिन्हें उपचार के लिए जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया था। घायलों में शामिल होमगार्ड हेमराज को भी पहले प्राथमिक उपचार केंद्र कुंदरकी फिर जिला अस्पताल और बाद में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान शनिवार रात करीब ढाई बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। हेमराज के पुत्र संजीव ने बताया कि उसके पिता मझोला थाने में तैनात थे। शनिवार सुबह वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे।
पुत्री के हाथ पीले करने से पहले छोड़ गए दुनिया
मुरादाबाद। हेमराज की मौत के बाद से उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे पत्नी कुंवरवती, पुत्री बबिता (25), पुत्र संजीव (23) व रंजीत (18) को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। परिवार वालों के मुताबिक हेमराज ने अपनी पुत्री बबिता की शादी बिजनौर के एक परिवार में तय की थी। 28 अप्रैल को शादी की तिथि भी तय हो चुकी है। परिवार वालों के मुताबिक पुत्री की शादी तय होने के बाद हेमराज बहुत खुश थे। लेकिन इस हादसे के चलते पुत्री के हाथ पीले करने से पहले ही वह दुनिया को अलविदा कह गए। हेमराज परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनके दो बेटे संजीव एमएससी व रंजीत बीए कर रहे हैं। वहीं, पुत्री एमए कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें