फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे(मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर कोसी नदी के पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे अज्ञात वाहन ने होमगार्ड की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में होमगार्ड ओमप्रकाश की मौत हो गई। हादसे के समय वह रामपुर ड्यूटी पर जा रहे थे।
विज्ञापन

मूंढापांडे के सिरसखेड़ा निवासी ओमप्रकाश (52) पुत्र रंजीत रामपुर में कंपनी नंबर 6 में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। वह बृहस्पतिवार बाइक से ड्यूटी करने रामपुर के लिए निकले थे। उनकी बाइक मूंढापांडे क्षेत्र में गनेशघाट गांव के पास कोसी नदी के पुल से पहले अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी दी। इस हादसे वह गंभीर घायल घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनकी जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को हादसे की जानकारी दी। जबकि घायल को रामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया। बेटा नेमपाल ने बताया कि शाम चार बजे इलाज के दौरान उनके पिता की मृत्यु हो गई है। परिवार में पत्नी, बेटे नेमपाल, जसवंत, जयवीर और प्रीति और लक्ष्मी हैं। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें