फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा क्षेत्र में 159 स्थानों पर होगा होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। कोतवाली क्षेत्र में 159 स्थानों पर सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए होली की कमेटियों ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं। पुलिस ने होली के पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। एसडीएम प्रीति सिंह ने क्षेत्र को होली पर 3 सेक्टर में बनता है और उसमें अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया है। पुलिस ने 62 लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई की है। उन्हें एसडीएम कोर्ट से नोटिस जारी किए गए हैं। जिन स्थानों पर होली के पुराने विवाद हैं। वहां पर पुलिस की पहली नजर है।
विज्ञापन

2020 में गांव निर्मलपुर में होलिका दहन स्थल को लेकर लोगों का मोहम्मद हनीफ से विवाद हो गया था। जबकि गांव शेरपुर बहलीन में वर्ष 2022 में चौपाई निकालने को लेकर विवाद हुआ था इस गांव के तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि 10 वर्ष के अंतर में होली पर हुए विवादों को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। करीब 30 वर्ष पूर्व गांव रामनगर खागूबाला में होली की चौपाई को लेकर विवाद हो गया था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। होली पर अतिरिक्त पुलिस बल के रूप में मुरादाबाद से अंडर ट्रेनिंग पुलिस कर्मी भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें