फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जनपद में 1529 स्थानों पर हुआ होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनपद में रविवार रात 1529 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। इस दौरान सभी जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। जबकि थाना प्रभारी और सीओ भी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहे। होलिका दहन के साथ ही रंगों के उत्सव की शुरूआत हो गई।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव और रमजान के बीच होली का त्योहार आया है। जिसे देखते हुए पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। थाना प्रभारी और सीओ अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते रहे और लोगों से अपील करते रहे कि वह शांति से त्योहार मनाएं। किसी पर जबरन रंग न लगाएं। मुरादाबाद के 19 थाना क्षेत्र में 1529 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि जनपद में मुख्य चौराहों और होली दहन स्थल के आसपास सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। जनपद को जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं।


आज शाम चार बजे के बाद खुलेंगी शराब की दुकानें

मुरादाबाद। आबकारी अधिकारी महेंद्र पाल ने बताया जनपद में 163 देसी शराब की दुकानें, 60 बियर, 61 अंग्रेजी शराब, एक मॉडल शॉप, दो प्रीमियम रिटेल और सात भांग की दुकानें हैं। इन दुकानों का प्रति दिन खुलने का समय सुबह दस बजे से रात दस बजे तक है। होली के त्योहार को देखते हुए सोमवार को सभी दुकानें सुबह दस बजे की बजाए शाम चार बजे के बाद खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें