होली पूजन के साथ ही होलिका दहन के उपरांत लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश दिया। मोहल्ला बनबटागंज में मुरादाबाद जागरूक समाज एवं नवयुवक सेवा समिति की ओर से होलिका दहन स्थल पर विधिवत पूजा की गई। पुरोहित अनुज भारद्वाज ने पूजन कराया। होलिका दहन करने के साथ ही सुख शांति की कामना की गई।
प्रेम भाईचारे का संदेश देते हुए सबको अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। महिलाओं, पुरुषों ने सामूहिक रूप से पूजन किया। अतुल जौहरी, शलभ शर्मा, हंसराज सिंह, गौरव गुप्ता, वरुण गुप्ता, नीरज शर्मा, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे। शहर अमन कमेटी कार्यकर्ताओं ने कटघर से निकले रामडोल शोभायात्रा में पुलिस, प्रशासन के साथ सहयोग में रहे।
आसिफ आजाद, इरशाद हुसैन, डा. जोगिंदर कुमार, जियाउल हसन, सरदार करन सिंह, डा. योगेश शर्मा, संजय समर्पित, सुधीर भारती आदि मौजूद रहे। नागरिक एकता समिति की ओर से गुलाब मस्जिद हरथला में होली मिलन के जरिये हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश दिया गया। सभी ने प्रेम, भाईचारे के इस त्यौहार पर गले लगकर बधाई दी।
सभी धर्म के लोगों ने होली मिलन में शिरकत की। प्रमुख रूप से नईम रजा, जितेंद्र सिंह, खालिद अंसारी, फैजान सलमानी, मुकेश कुमार, रामचंद्र, नन्हें सिंह, दिनेश कुमार, विनोद सैनी, मो. आलम आदि मौजूद रहे। जन समाज सेवा समिति की ओर से आयोजित होली मिलन में सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
बेल्जियम में आतंकी हमले की निंदा की गई। चौधरी अमोद कुमार एडवोकेट, मो. वसीम, अहसान अहमद एडवोकेट, लक्ष्मन सिंह एडवोकेट, राशिद अली, प्रदीप त्यागी, इकबाल मंसूरी आदि मौजूद रहे।