जमानत मिलने के बाद हो गया था फरार
मुरादाबाद। 2008 में जमानत मिलने के बाद उल्फत फरार हो गया था। इसके बाद वह कभी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। सात जनवरी 2015 को कोर्ट ने गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया। फिर भी उसका सुराग नहीं लगा। पांच मार्च 2025 को दोबारा वारंट जारी किया।
उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद एटीएस और कटघर थाने की पुलिस ने इससे सात मार्च को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया था।
आतंकियों से बरामद हुए थे एके 47, हैंड ग्रेनेड समेत अन्य विस्फोटक सामान
मुरादाबाद। कटघर थाने के तत्कालीन प्रभारी ककान सिंह तालान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नौ जुलाई 2002 में उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम उर्फ अफजाल उर्फ परवेज उर्फ हुसैन मलिक और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था।
आतंकियों के कब्जे से एक एके-47, एक एके-56, दो पिस्टल 30 बोर, 12 हैंड ग्रेनेड, 39 टाइमर, 50 डेटोनेटर, 37 बैटरी, 29 किलो विस्फोटक पदार्थ, 560 कारतूस, आठ मैगजीन बरामद हुई थीं। ब्यूरो