फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मिनी आईपीएल में हितेश का 81 गेंदों में दोहरा शतक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मिनी आईपीएल के तहत एमपीएस क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में सनराइजर्स एसीए ने बीएफएफ डेकन चार्जर्स को सात विकेट से हराया। दूसरे मैच में रुक्मणी स्ट्राइकर्स ने सीएई स्टार्स को हराया। पहला मैच कम स्कोर वाला तो दूसरा मैच बड़े स्कोर वाला रहा। दूसरे मैच में रुक्मणी स्ट्राइकर्स के बल्लेबाज हितेश ने दोहरा शतक लगाया।
विज्ञापन

पहले मैच में टॉस जीतकर डेकन चार्जर्स ने बल्लेबाजी की। टीम 17.3 ओवर में 54 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें वीर प्रताप ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। चार खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके और शून्य पर आउट हो गए। गेंदबाजी में सनराइजर्स की ओर से शुभ रजानी ने चार, अथर्व व आदर्श ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे सनराइजर्स ने आसान लक्ष्य को पाने में तीन विकेट खो दिए। टीम ने 9.2 ओवर में मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। तुषार वर्मा ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। गेंदबाजी में डेकन चार्जर्स की ओर से मोहम्मद असद व अमन ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच शुभ रजानी को चुना गया।
दूसरे मैच में रुक्मणी स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में महज एक विकेट खोकर 402ं रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हितेश ने 81 गेंदों में 201 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 28 चौके और आठ छक्के लगाए। दूसरे छोर से अमोघ जिंदल ने 79 गेंदों में 178 रन बनाए। उन्होंने पारी में 23 चौके और पांच छक्के लगाए। गेंदबाजी में सीएई स्टार्स के यथार्थ ने एक मात्र विकेट लिया। विराट लक्ष्य का पीछा करने उतरे सीएई स्टार्स 30 ओवर में छह विकेट खोकर महज 148 रन की बना सके। इसमें नवीन प्रताप ने 56 व देव सागर ने 53 रन बनाए। गेंदबाजी में रुक्मणी के चिराग ने चार विकेट लिए। इस तरह मुकाबला रुक्मणी ने 254 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच हितेश चुने गए। मैच के दौरान शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर के विधायक विनय वर्मा, एमपीएस के निदेशक शऊद आलम, मिर्जा दानिश आलम, रोहित, मोबीन मलिक, रवि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें