मुरादाबाद। भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए मोहित बेनीवाल के आगमन पर शनिवार को उनके स्वागत को भाजपाइयों की भीड़ उमड़ पड़ी। पाकबड़ा से लेकर सेंट मेरी स्कूल तक भाजपाइयों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पाकबड़ा में हाईवे पर जाम लग गया। वाहन रेंगते रहे।
हॉलिडे रीजेंसी पर महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर और बुके देकर क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। जीरो प्वाइंट पर युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी, गांगन तिराहे पर लाइन पर मंडल अध्यक्ष संदीप चौहान, इलेवन आर्चिड पर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष चंद्र प्रजापति, चौधरी चरण सिंह चौक पर महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू लोचब, विजय लक्ष्मी पंडित, धर्म कांटे पर डॉक्टर शैफाली, कांशीराम गेट पर मंडल अध्यक्ष सुधांशु कौशिक, किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, महाराणा प्रताप चौक पर कटघर मंडल हरीश प्रजापति, मध्य नगर मंडल प्रतीक मित्तल, दस सराय मंडल मंगल सिंह राजपूत, सेंटमेरी स्कूल मोड़ पर रामगंगा विहार मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष अभिषेक भटनागर, विपिन प्रजापति, सिविल लाइन में बंगला गांव मंडल मंडल अध्यक्ष सोनू सुमन, संजय सक्सेना, मंडल अध्यक्ष आलोक सैनी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अंजान, राजू कालरा, नत्थू राम कश्यप, कमल गुलाटी, राहुल शर्मा, गजेंद्र चौधरी, प्रदीप प्रभाकर, शक्ति शर्मा आदि मौजूद रहे। मोहित बेनीवाल के आगमन पर सपा छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू सैनी ने शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा पार्टी कार्यालय पर महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान विशाल त्यागी, तुषार विश्वास, धर्मेश सैनी, सिद्धार्थ शर्मा, सुधांशु कौशिक, अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।
पाकबड़ा में भाजपाइयों ने किया स्वागत
पाकबड़ा। भाजपा के पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष का पाकबड़ा में हाईवे किनारे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कांठ विधायक राजेश कुमार चुन्नु, साध्वी गीता, गोपाल अंजान, धर्मेंद्र मिश्रा, रामवीर सिंह, विशाल त्यागी, धर्मेश सैनी, रिंकू गोस्वामी आदि मौजूद रहे।