फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला

Tue, 06 Oct 2026 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव अब्दुल्लापुर लेदा में सोमवार देर शाम से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा शुरू हुई। पहले दिन कथावाचक ने श्रीमद्भागवत का महत्व बताया।
विज्ञापन


आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमल सिंह ठाकुर एडवोकेट ने पूजन करके किया। पहले दिन कथा व्यास उपनेश कुमार ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। घर में खुशहाली आती है और शांति रहती है।

इससे पहले सुबह गांव की महिलाओं ने शिव मंदिर से पवित्र जल के कलश भरकर भव्य कलश यात्रा निकाली। इस दौरान जयकारे गूंजत रहे। रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा भी की गई। बाद में यह कलश मंदिर में स्थापित कर दिए गए। आयोजन में धर्मपाल सिंह, चेतराम सिंह, बलराम सिंह, भूरे सिंह, मिश्री सिंह, गजराम सिंह, भुवनेश, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें