फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेज रफ्तार थार ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोग गंभीर

Mon, 23 Feb 2026 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना सोनकपुर अंतर्गत बिलारी जरगांव रोड पर शनिवार देर रात साढ़े दस बजे तेज रफ्तार धार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना बिलारी के सरथल गांव निवासी राजेश की बहन की ननद की शादी का कार्यक्रम शनिवार शाम सिरसी रोड पर स्थित भिड़वारी गांव में था। शादी कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात राजेश बाइक से बिलारी जरगांव रोड पर होते हुए वापस अपने गांव जा रहा था। बाइक पर उनका दोस्त गांव निवासी राजू बैठा हुआ था। जैसे ही उनकी बाइक जरगांव रोड पर नवैनी गददी गांव के निकट पहुंची, तभी तेज रफ्तार थार ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद थार असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर रुक गई। बाइक सवार राजेश और राजू सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजेश के पीछे उनके कई अन्य रिश्तेदार भी शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने जब राजेश और राजू को घायल अवस्था में सड़क पर पड़े देखा, तब डायल 112 पुलिस जीप की मदद से उपचार के लिए सीएचसी बिलारी भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार देकर दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में ले गए। राजेश और राजू दोनों किसान हैं और आपस में मित्र बताए जा रहे हैं। थाना सोनकपुर प्रभारी ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाला वाहन कौन सा था यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घायल बाइक सवारों के परिजन जो तहरीर देंगे उसके आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें