फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेज रफ्तार पिकअप पलटी, छात्र की मौत, चार घायल

Thu, 26 Feb 2026 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरजन नगर। सुरजन नगर -ठाकुरद्वारा मार्ग पर मंगलवार रात तेज गति पिकअप जंगली पशु के सामने आने पर पलट गई। इसमें एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए।
विज्ञापन

सुरजन नगर चौकी क्षेत्र के ग्राम बंदेवाली मंडैया निवासी छात्र टिंकल (17) व उसके साथी अजय कुमार, सनी तोमर, आदित्य और राजा पढ़ाई के साथ शादी-विवाह में मंडप में जाकर कैटरिंग का कार्य करते हैं। मंगलवार को चारों मुरादाबाद रोड पर सुल्तानपुर दोस्त स्थित मंडप में कैटरिंग कार्य करने गए थे। रात करीब एक बजे पिकअप में काउंटर समेत कैटरिंग का सामान लोड कर वापस घर लौट रहे थे। पिकअप ठाकुरद्वारा सुरजन नगर रोड पर मदारपुर मोड़ के पास पहुंची तो अचानक रोड पर जंगली जानवर आ गया। इसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। तेज गति पिकअप रोड किनारे पलट गई। पिकअप पलटते ही सभी सड़क पर गिर कर घायल हो गए । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरद्वारा लेकर पहुंची। जहां पर चिकित्सकों ने टिंकल को मृत घोषित कर दिया। अजय को गंभीर चोट आने पर काशीपुर रेफर कर दिया। दिया गया जबकि, आदित्य और राजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में में भर्ती हैं। सूचना मिलते ही रात करीब तीन बजे ग्राम बंदेवाली मंडैया से परिवार के सदस्यों के साथ ग्रामीण अस्पताल पहंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की माैत से भाई विशाल, हिमांशु और मां मीनू देवी का रोते बिलखते बुरा हाल हो गया। पिता रोहताश सिंह ने बताया कि टिंकल आरएसएम इंटर कॉलेज रामपुर घोघर में ग्यारहवीं में पढ़ रहा था। देर शाम गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। पिकअप चालक फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें