फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल : 2018 विद्यार्थियों ने छोड़ी गणित की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के गणित के पेपर में आसान सवालों को देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। विद्यार्थियों का कहना है कि प्रश्नपत्र इतना आसान आएगा, इसकी तो उम्मीद नहीं थी। वहीं, दोनों पालियों में 30,102 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 27,777 विद्यार्थी परीक्षा देने आए, जबकि 2325 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। हाईस्कूल में गणित के 23,672 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 2018 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस का कहना है कि सभी पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह की पाली में हाईस्कूल की गणित और इंटरमीडिएट के व्यावसायिक विषयों की परीक्षा सभी 108 केंद्रों पर हुई, जबकि दूसरी पाली में हाईस्कूल की वाणिज्य, गायन और इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र की परीक्षा 100 केंद्रों पर हुई। पहली पाली में छह सचल दल और दूसरी पाली में तीन सचल दलों ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा में 25690 विद्यार्थियों में से 23672 विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कहा कि गृह परीक्षाओं से आसान प्रश्नपत्र बोर्ड परीक्षा का रहा। वहीं, डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पालियों में कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पाया गया है। परीक्षा नकलविहीन संपन्न हुई।
विज्ञापन




पेपर बहुत आसान था। सबसे अच्छी बात यह थी कि घुमाने के बजाय सीधे सवाल पूछे गए थे। कई महीनों से मेरा पूरा ध्यान गणित विषय पर ही था। उम्मीद है कि सभी सवालों पर पूरे अंक मिलेंगे। - सैय्यदा, छात्रा

परीक्षा कक्ष में गई थी तो बहुत घबराहट हो रही थी। लग रहा था कि पेपर हल कर भी पाऊंगी या नहीं, लेकिन सवाल इतने आसान थे कि मैंने सभी हल कर दिए। 70 अंक में से 60 से ज्यादा अंक आने की उम्मीद है। - मारिया, छात्रा

गणित मेरा पसंदीदा विषय है। इसलिए मैंने परीक्षाओं का इंतजार करने के बजाय पूरे साल नियमित रूप से अभ्यास किया। मुझे विश्वास था कि परीक्षा अच्छी होगी और इसी तरह हुई भी है। - श्वेता, छात्रा

मैंने सभी सवाल हल कर दिए। 70 में से 65 अंक आएंगे। स्कूल के पेपर से ज्यादा आसान तो बोर्ड का पेपर रहा। मैंने ढाई घंटे में पेपर हल कर लिया था। इसके बाद मैंने सभी सवाल दोबारा चेक भी कर लिए। - मनु, छात्रा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें