फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: व्हाट्सएप पर फोटो, क्यूआर कोड से पेमेंट, किराये के मकान में हाई प्रोफाइल रैकेट; ऐसे होता था सौदा

Wed, 01 Apr 2026 03:12 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद पुलिस ने बुद्धि विहार में कार्रवाई की है। पुलिस ने हरियाणा के दंपती समेत आठ गिरफ्तार किए हैं। दिल्ली की महिला और संभल के चार युवक भी दबोचे हैं। यहां किराये के मकान में हाईप्रोफाइल रैकेट चलता मिला है।
विज्ञापन
मझोला पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के बुद्धि विहार स्थित एक किराये के मकान में हाईप्रोफाइल रैकेट चलता मिला है। पुलिस ने मौके से हरियाणा के दंपती, दिल्ली की एक महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


रैकेट संचालित कर रहे हरियाणा के यमुना नगर निवासी रामवीर और उसकी पत्नी ने कबूला है कि वह ग्राहकों को व्हाट्सएप पर युवती और महिलाओं के फोटो भेजते थे। सौदा तय होने पर क्यूआर कोड के जरिए एडवांस में ही भुगतान ले लेते थे।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि एक एनजीओ के जरिए पता चला कि मझोला के बुद्धि विहार में सेक्टर सात बी स्थित एक मकान में कुछ लोग मौजूद हैं। यहां हर रोज अलग अलग महिलाएं, युवती और युवक आते हैं।

विज्ञापन

इनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ मकान की घेराबंदी कर ली। पुलिस टीम मकान के अंदर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

उन्होंने इधर उधर भागने की कोशिश की लेकिन एक कमरे से एक युवक और महिला को हिरासत में ले लिया जबकि दूसरे कमरे में एक युवक और एक महिला मौजूद थी। जबकि तीसरे कमरे में चार युवक बैठकर शराब और बीयर पी रहे थे।

पूछताछ करने पर पता चला कि एक महिला हरियाणा के यमुना नगर क्षेत्र की रहने वाली है जबकि दूसरी महिला दिल्ली निवासी है। पुलिस ने मौके से एक महिला के पति रामवीर चौधरी (38 )को गिरफ्तार किया है।

इन तीनों के अलावा मौके से संभल के चौधरी सराय निवासी अल्फेज (21), गौहर (20) और फैजल (22), पाकबड़ा के पुराने थाने के पीछे रहने वाले आतिफ (19)और सऊद (26) हैं। पुलिस ने मौके से आपत्ति जनक सामान, दवाइयां, शराब और बीयर की बोतल बरामद की हैं।

पुलिस पूछताछ में रामवीर और उसकी पत्नी ने बताया कि उन्होंने करीब एक साल पहले इस मकान को सिद्धार्थ नाम के व्यक्ति से किराये पर लिया था। इसके बाद दिल्ली और अन्य शहरों से लड़कियों और महिलाओं को यहां बुलाते थे।

इसके बाद ग्राहकों को इनके फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर सौदा तय करते थे। इसके बाद ग्राहकों से मिलने वाली आधी रकम अपने पास रख लेते थे और आधी रकम महिलाओं और युवतियों को दे देते थे।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। पुलिस मकान मालिक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें