इनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ मकान की घेराबंदी कर ली। पुलिस टीम मकान के अंदर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
उन्होंने इधर उधर भागने की कोशिश की लेकिन एक कमरे से एक युवक और महिला को हिरासत में ले लिया जबकि दूसरे कमरे में एक युवक और एक महिला मौजूद थी। जबकि तीसरे कमरे में चार युवक बैठकर शराब और बीयर पी रहे थे।
पूछताछ करने पर पता चला कि एक महिला हरियाणा के यमुना नगर क्षेत्र की रहने वाली है जबकि दूसरी महिला दिल्ली निवासी है। पुलिस ने मौके से एक महिला के पति रामवीर चौधरी (38 )को गिरफ्तार किया है।
इन तीनों के अलावा मौके से संभल के चौधरी सराय निवासी अल्फेज (21), गौहर (20) और फैजल (22), पाकबड़ा के पुराने थाने के पीछे रहने वाले आतिफ (19)और सऊद (26) हैं। पुलिस ने मौके से आपत्ति जनक सामान, दवाइयां, शराब और बीयर की बोतल बरामद की हैं।
पुलिस पूछताछ में रामवीर और उसकी पत्नी ने बताया कि उन्होंने करीब एक साल पहले इस मकान को सिद्धार्थ नाम के व्यक्ति से किराये पर लिया था। इसके बाद दिल्ली और अन्य शहरों से लड़कियों और महिलाओं को यहां बुलाते थे।
इसके बाद ग्राहकों को इनके फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर सौदा तय करते थे। इसके बाद ग्राहकों से मिलने वाली आधी रकम अपने पास रख लेते थे और आधी रकम महिलाओं और युवतियों को दे देते थे।
मंगलवार की दोपहर पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। पुलिस मकान मालिक की तलाश में जुटी है।