फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अमरोहा के तिगरी मेले को निशाना बना सकता है आतंकी मूसा, एटीएस ने डाला डेरा

Wed, 21 Nov 2018 06:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
तिगरी मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमरोहा के तिगरी मेला को आतंकी जाकिर मूसा के छिपे होने की आशंका जताने के बाद एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने गंगा की रेती में डेरा डाल दिया है। देर शाम इंस्पेक्टर सहित बारह जवानों ने मेले में मोर्चा संभाल लिया। 
विज्ञापन


अब तिगरी मेला एटीएस के हवाले रहेगा। उधर पुलिस और स्थानीय खुफिया तंत्र भी चौकन्ना हो गया है। मेले से संबंधित पल-पल की जानकारी उच्चाधिकारियों को अपडेट की जा रही है। एसपी ने किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।

सोमवार को खूफिया एजेंसियों ने आतंकी जाकिर मूसा के  बारे में मिले इनपुट की बाबत हाई अलर्ट कर दिया था। इस दौरान आंतकी की तस्वीर जारी भी की गई थी। खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद लखनऊ तक हड़कंप मचा है। 
विज्ञापन


मेले में श्रद्धालुओं का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर डीजीपी के निर्देश पर मंगलवार की देर शाम आतंकवाद निरोधी दस्ता के इंस्पेक्टर मंजीत सिंह समेत बारह सदस्य टीम ने तिगरी धाम मेले में डेरा जमा दिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेला में लाखों श्रद्धालु पहुंच गए हैं। चारों तरफ तंबू की नगरी बस गई है। रात के अंधेरे में मेला रंगबिरंगी रोशनी से जगमग हो उठा है।

तिगरी मेले में एटीएस के पहुंचने का इनपुट हमारे पास नहीं है। एटीएस अलग ऑपरेट करता है, इसलिए जरूरी नहीं है कि वह स्थानीय पुलिस को बताए। इसके अलावा भी मेले में उच्चकोटि की सतर्कता बरती जा रही है। श्रद्धालुओं को निवेदन है कि मेले में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।              
- डॉ विपिन ताडा, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें