पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्रेन से कटकर अतुल की मौत की पुष्टि हुई है। यह भी हो सकता है कि अतुल एक ट्रेन से नीचे गिरे हों तो दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए हो, इस वजह से उनकी मौत हुई हो। अतुल की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
उनके पिता जेके सिंह आर्मी से रिटायर्ड हैं। परिवार में बड़ी बहन तनु सिंह और छोटा भाई शिवा सिंह है। जीआरपी प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि अगवानपुर में सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। जेब से 18 तारीख का बरेली से देहरादून का रेल टिकट मिला है। अंदेशा है कि ट्रेन में सफर करने के दौरान ट्रेन से गिरकर अतुल प्रताप की मौत हुई है। अन्य बिंदुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। परिवार वालों ने इस संबंध में अभी तहरीर नहीं दी है।
परिवार में अतुल की शादी को लेकर खुशी का माहौल था। सोमवार सुबह जब अतुल की मौत की जानकारी परिवार को मिली तो खुशियां मातम में बदल गईं। अतुल की मां का रोकर बुरा हाल है। वह परिवार वालों से पूछती रहीं कि मेरे लला को क्या हो गया है, वह कहां चला गया? उसके जाने से मेरी दुनिया उजड़ गई। परिवार वाले उन्हें सांत्वना देते रहे।