फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अलग अलग चर्चित तीन हत्याकांड में आज होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के तीन अलग अलग चर्चित हत्याकांड में बृहस्पतिवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। अनुज चौधरी हत्याकांड की एडीजे-01 की अदालत में सुनवाई होगी जबकि सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड और कुशांक गुप्ता हत्याकांड की सुनवाई एडीजे-छह में चल चल रही है।
विज्ञापन

12 जनवरी 2022 को रामगंगा विहार में स्पोर्ट्स सामान के कारोबारी कुंशाक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दीन दयाल नगर निवासी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, भोजपुर के हिमायूंपुर निवासी खुशवंत सिंह और पाकबड़ा के गिंदौड़ा निवासी केशव शरण शर्मा आरोपी हैं। 15 फरवरी 2023 की रात दिल्ली रोड पर सीए श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ललित कौशिक, केशव, खुशवंत के अलावा कोतवाली क रेती स्ट्रीट निवासी विकास शर्मा भी आरोपी है। तीसरा हत्याकांड 10 अगस्त 2023 को नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में अंजाम दिया गया था। यहां भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ललित कौशिक, असमोली की ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर सिंह समेत 14 आरोपी हैं। अनुज चौधरी हत्याकांड में बृहस्पतिवार को एडीजे-01 में सुनवाई होगी। ललित कौशिक को बलरामपुर जेल से तलब किया गया है। कुशांक गुप्ता और सीए हत्याकांड में एडीजे-06 में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें