फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ प्रकरण की सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बहुचर्चित कांठ बवाल प्रकरण की सुनवाई मंगलवार को एक बार फिर गवाह के हाजिर नहीं होने के कारण टल गई है। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 22 फरवरी तय की है।
विज्ञापन

कांठ थानाक्षेत्र के अकबरपुर चैदरी गांव में मंदिर से लाउडस्पीकर उतारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसे लेकर एक पक्ष के लोगों ने कांठ में महापंचायत आयोजित की थी। महापंचायत के दौरान बवाल हो गया था, जिससे रेल संचालन भी बाधित हुआ था। पुलिस की ओर से इस मामले में तीन केस दर्ज किए गए थे। इसमें कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और भाजपा के नगर विधायक रितेश गुप्ता समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं को भी आरोपी बनाया गया था। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को भी केस में सुनवाई होनी थी। पिछली तारीख पर केस के गवाह को तलब किया गया था, लेकिन मंगलवार को गवाह उपस्थित नहीं हुआ। जिस कारण केस में सुनवाई टल गई। अब इस मामले में 22 फरवरी को सुनवाई होगी। कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और भाजपा विधायक रितेश गुप्ता की ओर से हाजिरी माफी अदालत में प्रस्तुत की गई, जबकि बाकी आरोपी अदालत में उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें