मुरादाबाद। अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी के मामले में वकीलों की हड़ताल के कारण मुकदमे में सुनवाई नहीं हो सकी। अब अदालत ने सुनवाई के लिए नौ मई लगा दी है।
कटघर थानाक्षेत्र में मुस्लिम डिग्री कॉलेज में 30 जून 2019 को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह के दौरान रामपुर की पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा के पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप था। समारोह के आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के सपा विधायक आजम खां, स्वार के सपा विधायक अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन और रामपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद अजहर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले की सुनवाई एमपी- एमएलए स्पेशल कोर्ट स्मिता गोस्वामी की अदालत में चल रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मंगलवार को वकीलों की हड़ताल के कारण मुकदमे में सुनवाई नहीं हो सकी। केस के वादी एवं रामपुर के सिविल लाइंस निवासी मुस्तफा को अदालत ने कई बार सम्मन के माध्यम से तलब किया गया था, किंतु वह हाजिर नहीं हुए। जिसके खिलाफ अदालत ने मंगलवार को एक बार फिर वारंट जारी करते हुए मुकदमे की अगली सुनवाई नौ मई तय कर दी। साथ ही बताया कि आजम खां पर चल रहे अदालत की अवमानना के मुकदमे में भी सुनवाई के लिए नौ मई नियत की गई है।