फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा प्रकरण में सुनवाई चार मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। धोखाधड़ी के मामले में आरोपी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा प्रकरण में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख चार मई तय की गई है।
विज्ञापन

कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने कटघर थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। इसमें वादी ने बताया था कि दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बुलाने के लिए सोनाक्षी सिन्हा से अनुबंध किया गया था। इसके लिए सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारी को करीब 29 लाख रुपये का भुगतान किया था। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी सोनाक्षी सिन्हा कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं। कटघर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इस मामले में चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है, जिसकी सुनवाई कोर्ट में विचाराधीन है। सोमवार को अदालत में सुनवाई होनी थी। जज के ट्रांसफर होने की वजह से सुनवाई नहीं हो पाई है। इस मामले में चार मई की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें