फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्वास्थ्य मेले में 950 रोगियों के स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण

Sun, 05 Oct 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शनिवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए उन्हें दवाइयों का वितरण कराया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ/सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव सिंह के निर्देशन में मेले के दौरान चिकित्सकों ने रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान सबसे अधिक रोगी बुखार से पीड़ित पाए गए। जिन्हें परामर्श के साथ ही चिकित्सकों ने दवाइयों का भी वितरण कराया। कई रोगियों के खून की जांच के लिए सैंपल लिए गए। वहीं मेले में टीबी रोगियों के एक्स-रे करते हुए उन्हें दवाइयां दी गई। इसके अलावा मेले के दौरान स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई। मेले में पहुंचे रोगियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए गए। यहां मेले में 950 रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण हुआ। वहीं सीएचसी में भी शनिवार को करीब 600 रोगियों की ओपीडी की गई। मेले के दौरान डॉ. राकेश कुमार, डॉ. हृदेश, डॉ. अशोक, डॉ. जुल्फिकार, बीपीएम चंद्रशेखर यादव, एचईओ उमेश कुमार, बीसीपीएम यासिर अली, बीएचडब्लू मोहित कश्यप, पीएमडब्लू अनिल सैनी, डीईओ वीरेंद्र नेगी, सचिन, चीफ फार्मेसिस्ट भगवान सिंह, टीबी एसटीएस निहाल खान, टीबी एचवी फालिया बेगम खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें