फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

Sat, 13 Dec 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाने के एक गांव निवासी युवती को शादी करने का झांसा देकर पहले उससे शारीरिक संबंध बनाए बाद में गर्भवती हो जाने पर गर्भपात कराकर शादी से इंकार कर दिया आरोपी युवक के साथ इस कृत्य में उसकी बहन ने भी पूरा सहयोग किया। युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक और उसकी बहन समेत दो के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी ग्रामीण की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि जबर सिंह नामक युवक ने उसकी बेटी की होने वाली ससुराल में गलत फोन करके रिश्ता तुड़वा दिया और कहने लगा कि मैं स्वयं शादी करुंगा। शादी करने का झांसा देकर जबर सिंह ने उसकी बेटी से शारीरिक संबंध बना लिए इस दौरान उसकी बेटी गर्भवती हो गई। बेटी ने जब यह बात जब आरोपी युवक की बहन सोनम को बताई तब सोनम ने उसकी बेटी को अपने परिचित स्थान पर बुलाकर कहा कि तुम गर्भपात करा दो एक माह बाद ही उसके भाई की तुमसे शादी हो पाएगी। तुम्हारे द्वारा ऐसा न करने पर समाज में हमारी बदनामी हो जाएगी।
ग्रामीण का आरोप है कि सोनम ने अपने भाई जबर सिंह को कुछ रुपये देकर कहा कि बिलारी नगर में स्टेशन रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाकर उसका गर्भपात करा दो। बाद में अपनी बहन के कहने पर जबर सिंह ने गर्भपात करा दिया लेकिन जब उसकी बेटी ने शादी करने को कहा तब शादी करने से साफ इंकार कर दिया और उसकी बेटी की फोटो तथा वीडियो वायरल करने की धमकी दी। थाने में पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपी जबर सिंह और सोनम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें