फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से भाग हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में पत्नी की हत्या करने का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस को चकमा देकर जिला अस्पताल से भाग गया था। मंगलवार को वह ट्रेन में बैठकर भागने की फिराक में था। मंगलवार शाम पुलिस ने आरोपी चालान कर दिया।
विज्ञापन

नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव में निवासी संदीप की बेटी निधि का शव घर में बेड पर पड़ा मिला था। जबकि निधि का पति राजू उर्फ राज कुमार पंखे से लटक रहा था। इसी दौरान संदीप और अन्य परिजन आ गए थे और उन्होंने राजू को बचाकर जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया था। संदीप ने आरोपी राजू के खिलाफ दर्ज हत्या का केस दर्ज कराया था। सोमवार को आरोपी जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड से भाग गया था। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी थी। नागफनी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार शाम आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें