बिलारी। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी स्मृति में शनिवार दोपहर हवन का आयोजन किया गया। अमरपुरकाशी गांव में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ सपा नेता राजेश सिंह यादव के कैंप कार्यालय पर आयोजित हवन यज्ञ में पहुंचे समाजवादी विचारधारा में विश्वास करने वाले सर्वसमाज के लोगों ने हवन में आहुति देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पंडित भूपेंद्र शास्त्री ने विशेष पूजा के बीच हवन संपन्न कराया। वहीं गोष्ठी में सपा नेता राजेश सिंह यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने राजनीतिक जीवन में हमेशा सामाजिक, नैतिक और मानवीय मूल्यों को वरीयता दी। गोष्ठी की अध्यक्षता हाजी ताबिल अंसारी और संचालन मुकुट सिंह यादव ने किया। इस दौरान फतेह सिंह जाटव, नितिन जाटव, गजेंद्र यादव, तुंगीश यादव, अजय यादव, कुशल यादव, प्रदीप यादव, अतर सिंह यादव, वीर सिंह यादव, विपिन यादव, विजयपाल सिंह, अमरपाल सिंह, जगमोहन सिंह, नत्थूलाल मौर्य, शीशराम सिंह व प्रशांत कश्यप आदि ने भी रखे। संवाद
मुलायम सिंह यादव स्मृति उपवन में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम
बिलारी। देवरी दिनौरा गांव स्थित मुलायम सिंह यादव स्मृति उपवन में शनिवार दोपहर विधायक मोहम्मद फहीम इरफान और अन्य पदाधिकारियों की ओर से मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव का श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में स्थानीय सपा विधायक ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव का पूरा जीवन गरीबों, किसानों, नौजवानों, मजदूरों और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव, राहुल यादव, बबलू यादव, सौरभ यादव, श्यामवीर यादव, शिशुपाल यादव, विकास यादव, आकाश यादव, चंद्रकेश यादव, डॉ. प्रदीप यादव, अनिल यादव व रवि यादव आदि मौजूद रहे। संवाद