फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वीडियो कांफ्रेसिंग से छात्र और डॉक्टरों से बात करता था 'आतंकी' हारिश, चुना हुआ था ये खास दिन; नया खुलासा

Fri, 20 Mar 2026 10:32 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद से संदिग्ध आतंकी हारिश अली की गिरफ्तारी के बाद से एटीएस जांच में जुटी है। एटीएस की जांच में सामने आया कि हारिश दो साल के अंदर पांच बार जम्मू-कश्मीर जा चुका था। हारिश हर रविवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए नेटवर्क से जुड़े छात्र और डॉक्टरों बात करता था। 
विज्ञापन
हारिश अली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएस के लिए ऑनलाइन भर्ती करने का आरोपी बीडीएस छात्र हारिश हर रविवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए छात्र और डॉक्टरों से बात करता था और अपने आकाओं के निर्देशों को उनके साथ साझा करता था। हारिश के साथ उत्तर प्रदेश ही नहीं कई और प्रदेशों के लोग भी संपर्क में थे। अब एटीएस इन छात्र और डॉक्टरों से भी पूछताछ करेंगी।
विज्ञापन


सहारनपुर के मानकमऊ निवासी हारिश ने दो साल पहले मुरादाबाद के निजी कॉलेज में बीडीएस में दाखिल लिया था। हारिश आईएस के संपर्क में आया और खौफनाक साजिश रचने लगा था। 

कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में बैठकर वह लैपटॉप के जरिए कई कई घंटे चैट करता था और उसने देश और सरकार के खिलाफ कमेंट्स व पोस्ट करने वालों को अपने साथ जोड़ लिया था। हैरानी की बात है कि हारिश ने अपनी उम्र के छात्र तो जोड़े ही थे साथ में अपनी उम्र से दोगुनी उम्र के डॉक्टर और अन्य लोग भी उसके संपर्क में आ गए थे।
विज्ञापन

आईएस के सीनियर लीडरों से ऑनलाइन ट्रेनिंग लेता था हारिश
एटीएस और अन्य एजेंसियों की जांच में ये सामने आया है वह आईएस के सीनियर लीडरों से ऑन लाइन ट्रेनिंग लेता था। इसके बाद वह अन्य छात्र,डॉक्टर और अन्य लोगों को कौम और धर्म के नाम भड़का कर उन्हें अपने साथ जोड़ लेता था। 

 

मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर, शामली और मेरठ, गाजियाबाद, प्रयागराज, आगरा के अलावा दिल्ली, पंजाब, राजस्थान के छात्र भी उसके संपर्क में थे। जांच में भी सामने आया है कि रविवार को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद भी अपने घर सहारनपुर नहीं जाता था। 

 

हारिश का रूम पार्टनर रविवार को अपने घर अपने रिश्तेदार के यहां चला जाता था। इसके बाद हारिश वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अपने साथियों से बात करता था। वह एक साथ दो सौ ज्यादा लोगों को जोड़ लेता था और अपने आकाओं से मिलने वाले निर्देशों, उनके लेख और अन्य बातों साझा करता था। अब एटीएस उन सभी लोगों से पूछताछ करेगी जो लोग हारिश के संपर्क में थे और उनके साथ ऑनलान जुड़े थे।

दो साल में पांच बार जम्मू-कश्मीर जा चुका हारिश
मुरादाबाद से संदिग्ध आतंकी हारिश अली की गिरफ्तारी के बाद से एटीएस जांच में जुटी है। एटीएस की जांच में सामने आया कि हारिश दो साल के अंदर पांच बार जम्मू-कश्मीर जा चुका था। अब इन यात्राओं की गहराई से जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दौरे के पीछे क्या उद्देश्य था। 
 

हारिश अली का थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव मानकमऊ स्थित ट्रांसफार्मर वाली गली में घर है। यहां उसके माता-पिता रहते हैं, जो बेटे की गिरफ्तारी के बाद से गायब है। बृहस्पतिवार को भी घर पर ताला लटका हुआ है। स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी रही, हालांकि पुलिस की गतिविधियां लगातार जारी हैं। 

 

स्थानीय पुलिस लगातार उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस टीम हारिश के ताऊ मुस्तकीम के घर भी पहुंची और उनसे पूछताछ की। हारिश के बारे में जानकारी जुटाई। 

पुलिस भी एहतियात के तौर पर नजर बनाए हुए है। वहीं, एटीएस भी जांच कर रही है। उसकी जांच में यह सामने आया है कि बीते दो वर्षों में हारिश ने पांच बार जम्मू-कश्मीर की यात्रा की।
विज्ञापन

अब एटीएस इन यात्राओं की जांच में जुटी है कि वह कब-कब जम्मू-कश्मीर गया। उसके वहां जाने का क्या उद्देश्य था। क्योंकि नवंबर 2025 में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मानकमऊ से संदिग्ध आतंकी डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। वह भी जम्मू-कश्मीर का ही रहने वाला था। उससे भी हारिश अली के कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें