फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हरिओम का तबादला,योगेंद्र बने बिलारी के नए बीडीओ

Fri, 13 Nov 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। बिलारी ब्लॉक के बीडीओ हरिओम सिंह का तबादला हो जाने के बाद डॉ.योगेंद्र कुमार यहां के नए बीडीओ बने हैं। नए बीडीओ ने बृहस्पतिवार दोपहर कार्यभार ग्रहण करते ही पंचायत सचिवों के साथ बैठक की और शासन की प्राथमिकताओं के प्रति सचिवों से गंभीर रहने को कहा।
विज्ञापन




मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बिलारी के बीडीओ हरिओम सिंह का तबादला ब्लॉक मूंढ़ापांडे को कर दिया गया है उनके स्थान पर पहले तो उपासना सिंह की नियुक्ति होना बताया गया था। बीती छह नवंबर को सीडीओ के नए आदेश में भूमि संरक्षण अधिकारी मुरादाबाद डॉ. योगेंद्र कुमार सिंह को बिलारी का नया बीडीओ बनाया गया है।



नए बीडीओ बृहस्पतिवार दोपहर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। बाद में उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों से परिचय के बाद दोनों के साथ संयुक्त रूप से बैठक की।बैठक में शासन की जो भी प्राथमिकताएं हैं उन पर गंभीरता से काम करने को कहा। ग्राम निधि विविध के जो नए संयुक्त खाते पंचायत सचिव और ग्राम पंचायत प्रशासक के साथ खोले जाने हैं उन्हें शीघ्र बैंक शाखाओं में खुलवाने को कहा। आइजीआरएस के तहत आने वाली शिकायतों का शीघ्रता और गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने पर जोर दिया। फैमिली आइडी की लक्ष्यपूर्ति और ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में तेजी जाने को कहा। बैठक में एडीओ पंचायत शकील अहमद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें