फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में आ गया था हार्दिक... बात बात पर बहन से झगड़ता था

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुद्धि विहार में इंजीनियर हार्दिक ने प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में आकर जुड़वां बहन हिमशिखा (25) की चाकू से गोदकर हत्या की थी। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसकी बहन और मां नहीं चाहती थीं कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करे। बहन आए दिन इस बात को लेकर बहस करती थी। शुक्रवार को भी वह उससे बहस कर रही थी। इस पर उसे गुस्सा आ गया और हत्या कर दी। हार्दिक ने बताया कि बहन की हत्या करने के बाद वह दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा और वहां कार खड़ी करके भाग गया था।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बदायूं के जोगीपुरा निवासी नीलिमा अपने पति के साथ 1990 में मुरादाबाद आकर बस गई थीं। करीब एक साल से वह बुद्धि विहार सेक्टर दो में गणेश पार्क के सामने किराये के मकान में रह रहीं थीं। उनके जुड़वां बेटे और बेटी हरियाणा के गुरुग्राम में रह रहे थे। बेटी हिमशिखा आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थी और एमबीए कर रही थी, जबकि बेटा हार्दिक पहले गूगल में नौकरी करता था और अब यूट्यूबर हो गया था। शुक्रवार की दोपहर हार्दिक ने चाकू से गोदकर अपनी बहन हिमशिखा की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह अपनी मां नीलिमा को उनके ऑफिस से बुलाकर घर आया और उन पर भी चाकू से हमला कर दिया था। भीड़ इकट्ठा हो गई थी इसलिए उसे भागना पड़ा। पुुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में आ गया था। स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो गया था। उसने बताया कि उसका इलाज भी चल रहा है। पूछताछ में उसने कबूला है कि इंस्टाग्राम के जरिए पुणे में रहने वाली दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम संबंध हो गया था। जिससे वह शादी करना चाहता था लेकिन मां और बहन तैयार नहीं थीं। जिस कारण सात माह पहले प्रेमिका से ब्रेकअप हो गया था।

मां अकेली परेशान होंगी... इसलिए उन्हें भी मारना चाहता था
मुरादाबाद। पुलिस की गिरफ्त में आए हत्यारोपी इंजीनियर साइको जैसी हरकतें और बातें कर रहा है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बहन उसे बहुत ज्ञान देती थी। बात बात पर उसे परेशान करती थी। कई बार मैंने बहन को समझाया कि आप आराम से नौकरी करो। मुझे मेरे हाल पर छोड़ दो लेकिन वह कुछ भी समझने को तैयार नहीं थीं। इसलिए मैंने उसकी हत्या की है। उसने पुलिस को यह भी बताया कि बहन की हत्या और मेरे जेल जाने के बाद मां की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। इस लिए मैंने सोचा कि मां को जिंदा छोडूंगा तो वह बहुत परेशान होंगी। इस लिए मैंने उन्हें भी मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें