फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्री चेतन चौहान ने दी नसीहत, बोले- हनुमान देवता थे और भगवान की कोई जाति नहीं होती

Sat, 22 Dec 2018 08:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
खेलमंत्री चेतन चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हनुमान जी को विभिन्न जातियों में बांटकर भूचाल खड़ा करने वालों को खेल मंत्री चेतन चौहान ने नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि लोगों को सोच-समझकर बोलना चाहिए। हनुमान जी देवता थे और मैं उनको भगवान मानता हूं। भगवान की कोई जाति नहीं होती है। इतना ही नहीं उन्होंने तीन प्रांतों में कांग्रेस की जीत को अपनी हार मानने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जीत मिली है, लेकिन मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा को कांग्रेस से ज्यादा वोट मिला है। यह बातें उन्होंने शनिवार को विकास भवन में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में कहीं।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस को एक प्रतिशत भी ज्यादा वोट नहीं मिला है। कई बार वोटों का विभाजन हो जाता है। इसलिए बीजेपी पीछे रह गई। मैं कांग्रेस की जीत को अपनी हार नहीं मानता। पहले भाजपा वहां पर तीन बार सरकार बना चुकी है। अगर बीजेपी का विरोध था तो हमारी बड़ी हार होनी चाहिए थी। हम दोबारा वापसी करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर था है और वहीं बनेगा। इसके बाद उन्होंने असहायों को कंबल बांटे। 

कहा कि सरकार को जनता की बहुत चिंता है। बहुत सारे लोगों का खुद का घर नहीं है। बाजार, फुटपाथ, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास कड़ाके की ठंड में रात बिता रहे हैं। किसी पर मौसम की मार न पड़े। इसलिए सरकार ऐसे लोगों को निशुल्क कंबल वितरण करा रही है। कैबिनेट मंत्री ने जल्द ही सार्वजनिक स्थानों पर रैन बसेरा और अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें