फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के टिकट पर ‘टेंशन’, खूब हुआ हंगामा

Wed, 06 Apr 2016 02:07 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बसपा
विज्ञापन
मंगलवार को कांठ पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सामने टिकट पर ‘टेंशन’ हो गई। यहां पूर्व विधायक मरहूम हाजी रिजवान के बेटे के लिए लोगों ने टिकट की मांग शुरू कर दी। जब नसीमुद्दीन ने असमर्थता जताई तो लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। इससे गुस्साए नसीमुद्दीन यहां से जाने लगे तो लोगों ने उनकी कार घेर ली। किसी तरह से वह यहां से निकले।
विज्ञापन



राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी बिजनौर गए थे। इस दौरान वह कांठ में पूर्व विधायक रिजवान के यहां भी पहुंचे। यहां क्रेशर परिसर में बसपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत किया। यहां अचानक कुछ लोगों ने पूर्व विधायक के पुत्र चौधरी आफाक खां को कांठ क्षेत्र से बसपा का प्रत्याशी बनाने की मांग शुरू कर दी।

इस पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि बसपा सुप्रीमो ने हाजी नासिर कुरैशी को प्रत्याशी घोषित कर रखा है। ऐसे में आफाक खां का टिकट नहीं हो सकता है। साथ ही कहा कि यदि प्रदेश में बसपा की सरकार बनी को आफाक खां को अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस पर आफाक समर्थक भड़क गए।
विज्ञापन


हंगामा होता देख नसीमुद्दीन मौके से उठकर चल दिए। यह बात समर्थकों को नागवार गुजरी और उन्होंने जिंदाबाद के नारों को हाय-हाय में बदल दिया। नसीमुद्दीन अपनी गाड़ी में बैठे, जिस पर लोगों ने उनकी गाड़ी को घेरकर कर पीछा किया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर नारेबाजी और हंगामा होता रहा। पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों शांत किया। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें