बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में बनारस ने लखनऊ मंडल को मात दी। बस्ती ने गोरखपुर मंडल को शिकस्त दी। प्रयागराज ने सहारनपुर मंडल को हराया और अयोध्या ने अलीगढ़ मंडल को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल वाराणसी व प्रयागराज मंडल के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने 11-5 से जीत दर्ज का फाइनल में जगह बनाई। वाराणसी की ओर से नैना यादव ने तीन, रेशमा ने दो, शिवांगी, सताक्षी, अंतिमा और काजल ने एक-एक गोल किया। प्रयागराज की ओर से वैष्णवी ने दो, मारिया व निधि ने एक-एक गोल किया।
दूसरे सेमीफाइनल में अयोध्या व बस्ती की भिड़ंत हुई। अयोध्या ने कड़े मुकाबले में 27-25 से जीत हासिल कर फाइनल का टिकट कटाया। अयोध्या की ओर से आराधना ने सर्वाधिक नौ गोल किए। उनके अलावा राजवती ने छह व दीया ने पांच गोल दागे। बस्ती की ओर से सताक्षी ने 10, सुनीता ने सात व रचना ने तीन गोल किए। प्रतियोगिता के निर्णायक वैजनाथ यादव, नफीस अहमद, संदीप राय, प्रेमप्रकाश, अमित पांडे, सूर्यभान, सूर्यपाल, देवेंद्र सिंह, सुधीश सिंह, मोहित, सचिन, नवनीत सिंह रहे।
जनप्रतिनिधि व अधिकारी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
- बुधवार को शाम के सत्र में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल व मुख्य कोषाधिकारी रेनू बौद्ध बतौर अतिथि पहुंचीं। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनकी हौसलाफजाई की। क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद यादव ने बताया कि फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से अयोध्या व बनारस के बीच खेला जाएगा।