फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब सूबेदार से लूटपाट, विरोध पर हाथ काटा

Mon, 02 Apr 2018 02:04 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट के विरोध पर हाथ काटा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पौड़ी गढ़वाल से मुरादाबाद आ रहे नायब सूबेदार का प्लेटफार्म नंबर एक पर शनिवार रात लूटपाट का विरोध जताने पर चार बदमाशों ने बायां हाथ काट दिया। उनसे मोबाइल, नकदी (करीब पांच हजार रुपये), आईकार्ड भी लूट लिए। नायब सूबेदार को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया है। रविवार रात तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। 
विज्ञापन


पौड़ी गढ़वाल के जुलैटिया गांव निवासी गोविंद सिंह रावत मणिपुर में तैनात हैं। वह एक माह की छुट्टी के बाद  शनिवार वापस ड्यूटी जा रहे थे। मुरादाबाद से उन्हें अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से मणिपुर जाना था। रात को पैसेंजर ट्रेन मुरादाबाद पहुंची तो वह प्लेटफार्म नंबर छह पर उतर गए। गोविंद सिंह रावत का आरोप है कि प्लेटफार्म पर चार बदमाश आए और उन्हें जबरन पीछे की ओर ले जाकर लूट की वारदात की, विरोध जताने पर दराती से बायां हाथ (कोहनी से नीचे का हिस्सा) काट दिया।

इसके बाद लूटपाट कर आरोपी मौके से भाग गए। घायल गोविंद सिंह रावत को रात को मालगोदाम के पास (गुलाबबाड़ी के नजदीक) बेसुध हालत में पड़ा देख राहगीरों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के चालक ने घायल गोविंद सिंह रावत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रेलवे ट्रैक पर मिला हाथ का कटा हुआ हिस्सा भी अस्पताल में जमा करा दिया गया। होश आने पर गोविंद सिंह ने रविवार को वारदात की जानकारी अस्पताल कर्मचारियों को दी तो पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन


जीआरपी और गलशहीद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर गोविंद सिंह से घटना की जानकारी ली। घायल को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना नायब सूबेदार के परिजनों को भी दे दी गई है। जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर छह पर लूट की घटना संदिग्ध है, प्लेटफार्म पर पुलिस बल मौजूद था। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें