फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश के साथ देर रात जमकर बरसे ओले, आज भी हो सकती है बरसात

Sun, 15 Mar 2020 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
दिल्ली रोड... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मार्च माह में मौसम लोगों को हलाकान किए है। शनिवार देर रात तेज बारिश के साथ जमकर ओले बरसे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को भी बारिश हो सकती है। इसके बाद सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा।

विज्ञापन


यूं तो शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे पर रात को अचानक बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही ओलावृष्टि शुरू हो गई। यह ओलावृष्टि फसलों के लिए बेहद घातक है। ओलों ने गेहूं, सरसों की फसलों के अलावा आम की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। 

पेड़ों से आम का बौर टूट गया है। हालांकि मौसमविदें का मानना है कि अब मौसम बदलने का समय आ गया है। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों में पश्चिम विक्षोभ का असर अब कम हो रहा है। 
विज्ञापन


रविवार को भी बादल छाने के अलावा कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और धूप खिलने लगेगी। अभी अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास चल रहा है वह 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें