फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 45 सेकंड और देर होती तो पुष्पेंद्र को मार डालता तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी के मलकपुर सेमली में तेंदुए के हमले में घायल पुष्पेंद्र की जान महज 45 सेकंड की देरी से जा सकती थी। खेत में खाद डाल रहे पुष्पेंद्र पर तेंदुए ने अचानक हमला किया। उसने पहले पंजों से हमला कर उसे गिराया और फिर गर्दन में दांत गड़ा दिए। शोर सुनकर उसके भाई मौके पर पहुंचे और मौते के मुंह से खींचकर उसे छुड़ाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो पुष्पेंद्र के शरीर पर सात घाव मिले।
विज्ञापन

सिर पर तेंदुए के पंजों के गहरे निशान हैं, जबकि गर्दन में दांत गड़ने से करीब दो सेंटीमीटर गहरा जख्म हुआ है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक तेंदुए के जबड़े की पकड़ श्वास नली से महज डेढ़ सेंटीमीटर दूर रही। अगर दांत श्वास नली पर लग जाता तो पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो सकती थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुष्पेंद्र मंगलवार दोपहर अपने भाइयों और चाचा के साथ खेत में खाद डाल रहा था। इसी दौरान गन्ने के खेत से अचानक तेंदुआ निकला और उस पर झपट पड़ा। तेंदुए ने उसे जमीन पर गिराने के बाद गन्ने की ओर खींचने की कोशिश की। पुष्पेंद्र के शोर मचाने पर उसके भाई और आसपास मौजूद लोग दौड़े। लोगों को आता देख तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया।
मलकपुर सेमली में मंगलवार को तेंदुए ने एक ही दिन में दो किसानों को निशाना बनाया। शाम को खेत से घर लौट रहे 52 वर्षीय तस्लीम पर भी तेंदुए ने पीछे से हमला कर गर्दन दबोच ली। बैलगाड़ी से आ रहे ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे बचाया। दोनों घटनाओं के बाद वन विभाग ने इलाके में तलाश और निगरानी बढ़ा दी है। मलकपुर सेमली और आसपास के गांवों में पहले भी तेंदुओं की मौजूदगी सामने आती रही है। वन विभाग की टीमें तेंदुए की तलाश में जुटी हैं और ग्रामीणों को समूह में खेतों पर जाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें