फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफओबी के गर्डर तैयार, लांचिंग के लिए ब्लॉक का इंतजार

सार

रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक के एफओबी के गर्डर तैयार हो चुके हैं।कोशिश रहेगी कि कम समय में सारा कार्य पूरा हो जाए, जिससे बार बार ब्लॉक लेने की जरूरत न पड़े।इसे ध्यान में रखते हुए कार्य करने का यह उचित समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक के एफओबी के गर्डर तैयार हो चुके हैं। अब इनको ऊपर रखने (लांचिंग) के लिए ब्लॉक का इंतजार है। मंडल मुख्यालय ने बड़ौदा हाउस को ब्लॉक का प्लान तैयार करके अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा है। यदि स्वीकृति मिल गई तो सितंबर माह में ही गर्डर लांचिंग पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे का लक्ष्य जीएम के वार्षिक निरीक्षण से पहले पुल को तैयार करना है। हालांकि जीएम का निरीक्षण नवंबर में होना है। लोहे के पुल तैयार तो हो चुका है लेकिन इसे स्थापित करने में कई बाधाएं हैं। डीआरएम अजय नंदन का कहना है कि प्लेटफार्म की ओएचई लाइन को खोलना पड़ेगा। इसके अलावा ट्रेन संचालन को रोकना पड़ेगा। कोशिश रहेगी कि कम समय में सारा कार्य पूरा हो जाए, जिससे बार बार ब्लॉक लेने की जरूरत न पड़े। चूंकि मंडल मुख्यालय से रेल संचालन बाधित होने पर यात्रियों को काफी परेशानी होगी।
यदि सितंबर में काम पूरा नहीं हुआ तो दो माह इंतजार करना पड़ सकता है। चूंकि नवरात्रों के तुरंत बाद दशहरा फिर दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलयात्रियों का आवागमन बढ़ जाएगा। उस दौरान ट्रैफिक ब्लॉक लेने से यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ट्रेनें निरस्त करने से रेलवे को भी त्योहारी सीजन में आर्थिक क्षति होगी। इसे ध्यान में रखते हुए कार्य करने का यह उचित समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें