फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख चालक की पगड़ी उछालने पर आक्रोश

Wed, 02 Mar 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस चालक से मामूली कहासुनी के बाद कांठ सीएचएसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर मंगलवार सुबह बीस से अधिक लोगों ने धावा बोलकर घंटाभर पथराव किया। हमलावरों ने अस्पताल का रिकार्ड फाड़ डाला और स्टाफ को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कर्मचारी आवास पर पथराव के साथ ही हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन


आरोप है सिख एंबुलेंस चालक की पगड़ी भी उछाली गई , जिससे सिख समाज में आक्रोश है। घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और दवा लेने के लिए ओपीडी में खड़े मरीज जहां तहां दुबक गए। पुलिस ने घटना की बाबत दो मुकदमे दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कांठ थाने से बमुश्किल पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यह घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हुई। 108  एंबुलेंस का चालक सरदार मुनिराज सिंह प्रसव पीड़ा पर एक महिला को लेकर कांठ सीएचसी पहुंचा था। लेकिन अस्पताल के गेट पर बीचोंबीच एक कार खड़ी थी। जिसे लेकर एंबुलेंस चालक की कार मालिक नईम पुत्र नसीम निवासी चौक बाजार कांठ से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद नईम ने अपने साथियों के साथ मिलकर सीएचसी पर धावा बोल दिया और मुनिराज को दौड़ा दौड़ाकर पीटा अस्पताल में तोड़फोड़ की और रिकार्ड फाड़ डाला। मुनिराज से सिर से पगड़ी खींच ली। हमलावरों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। घटना को लेकर दिनभर हंगामा चला। स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी गईं। पुलिस ने नईम को गिरफ्तार कर लिया है। स्वास्थ्य कर्मियों और व्यापार मंडल ने बुधवार को हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें