फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रेलवे आवास में चोरी करते गार्ड, ट्रेन क्लर्क को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे के टाइप थ्री आवास में चोरी करते हुए विभाग के ही गार्ड व ट्रेन क्लर्क को रंगेहाथ पकड़ा गया। मामला रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे कॉलोनी का है। इस कॉलोनी के पूल होल्डर स्टेशन अधीक्षक हैं। उनके सहायक को शुक्रवार दोपहर में सूचना मिली कि रेलवे का एक गार्ड व ट्रेन क्लर्क खाली पड़े आवास में कीमती सामान चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक ने मौके पर पहुंचकर देखा तो दोनों आरोपी वहां कटर लेकर पहुंचे थे। वह कीमती जाली काटने की कोशिश कर रहे थे, इसके अलावा बाथरूम एसेसरीज व कुछ अन्य महंगा सामान भी आवास में था। यह आवास कुछ समय पहले ही छत टपकने के कारण खंडहर घोषित किया गया है। पहले इसी ट्रेन क्लर्क को यह आवास आवंटित हुआ था, इसलिए चाबी उसके पास थी। हालांकि, आरोपी ट्रेन क्लर्क कभी इस आवास में रहा नहीं।
चाबी अपने पास होने का फायदा उठाते हुए उसने एक गार्ड को साथ लेकर आवास से कीमती सामान निकालने की कोशिश की। स्टेशन अधीक्षक के सहायक ने मौके का वीडियो बनाकर अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद आवास को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि, गार्ड व ट्रेन क्लर्क के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर गार्डों के बीच दिनभर यही चर्चा रही। वहीं स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें