राष्ट्रीय स्तर पर लोहे के कारोबार में जीएसटी चोरी पकड़े जाने पर मुरादाबाद राज्य कर विभाग शासन की सुर्खियों में छा गया। जांच में आया कि आरोपी अंकित ने जम्मू कश्मीर, यूपी से लेकर चेन्नई तक सिर्फ दो मोबाइल नंबरों के सहारे बोगस फर्मों का पंजीयन कराया, लेकिन सीजीएसटी और प्रदेश के अन्य अधिकारियों को भनक तक नहीं लग सकी।
जीएसटी चोरी का मास्टर माइंड अंकित कुमार यूपी के जिलों में काफी दिनों से सीजीएसटी के माध्यम से बोगस फर्मों का धड़ाधड़ ऑनलाइन पंजीयन कराता जा रहा था। यूपी के बाद उसने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली आदि प्रदेशों में 144 बोगस फर्में रखी थीं लेकिन कोई अधिकारी एक भी फर्म को पकड़ नहीं सका।