यह था मामला
मुरादाबाद में राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने 24 अक्तूबर को चेकिंग के दौरान दो ट्रक पकड़े थे। इन ट्रकों से जीएसटी चोरी करके सरिया ले जाया जा रहा था। अफसरों ने जांच की तो पता चला कि दो मोबाइल नंबरों पर 122 फर्जी फर्में पंजीकृत कराई गई थीं।
इन फर्मों के जरिये 400 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी की बात सामने आ चुकी है। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में 31 अक्तूबर को राज्यकर विभाग के वरिष्ठ सहायक पिकू कुमार ने फर्म स्वामी अंकित कुमार समेत सात पर केस दर्ज कराया था।
दूसरा मुकदमा वरिष्ठ सहायक प्रमोद कुमार ने अंकित कुमार समेत सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस तरह जिले में नौ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें 600 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी की बात सामने आई है। इन केसों की जांच के लिए एसएसपी सतपाल अंतिल ने एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के नेतृत्व में 11 सदस्य एसआईटी गठित की है।
प्रदेश स्तर पर एसआईटी गठित की गई है। जिले में जीएसटी चोरी की जांच यहां की एसआईटी करेगी और साक्ष्य जुटाएगी। लखनऊ में बनाई गई एसआईटी सुपरविजन करेगी। - सुभाषचंद्र गंगवार, एसपी क्राइम