फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो के खिलाफ जीएसटी चोरी का केस, मास्टर माइंड कोई और

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राज्य कर विभाग ने मुगलपुरा थाने में अजमत और जिया अफजल के खिलाफ 54 करोड़ की जीएसटी चोरी का केस दर्ज कराया है। विभागीय जांच में पाया गया कि दोनों की एक लाख की भी हैसियत नहीं है। मास्टर माइंड कोई और है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।राज्य विभाग के खंड -2 के अधिकारी राजुल कुमार (सीटीओ) ने मुगलपुरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मुफ्तीटोला निवासी जिया अफजल ने नौ मार्च 2023 को अपने कारोबार का पंजीयन कराया था। कागज में दिखाया था कि वह कपड़ा, टेक्टाइल्स, आयरन एंड स्टील का कारोबार करता है। एक जुलाई 2017 को जीएसटी लागू होने के बाद उसे जीएसटी नंबर मिल गया।
विज्ञापन

जिया अफजल ने वर्ष 2017-18 और 2018-19 में दिल्ली और अन्य स्थानों की फर्जी फर्मों से करोड़ों की इनवर्ड सप्लाई दर्शाकर जीएसटी चोरी की। जांच के बाद तीन दिसंबर 2018 को उसका जीएसटी पंजीकरण निरस्त कर दिया गया। जीएसटी, ब्याज और अर्थदंड मिलाकर उसके ऊपर 36 करोड़ 84 लाख 36 हजार 875 रुपये की देनदारी तय की गई लेकिन जिया अफजल ने बकाया रकम जमा नहीं की। नोटिस का भी जवाब नहीं दिया।
इसी प्रकार कानूनगोयान निवासी अजमत खान ने भी 2018-19 में फर्जी आपूर्तिकर्ताओं से खरीद दिखाकर लगभग 7.17 करोड़ रुपये का आईटीसी क्लेम किया। आरोपी ने 25.72 करोड़ रुपये की आउटवर्ड सप्लाई कागज में दिखाई। विभाग ने उसके खिलाफ 17.03 करोड़ रुपये कर, ब्याज और जुर्माना लगाया। नोटिस भेजने के बाद आरोपी ने उसका जवाब नहीं दिया। विभागीय आदेशों के बाद दोनों कारोबारियों के पंजीकरण निरस्त किया गया है। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार का कहना है कि राज्य कर अधिकारी की तहरीर के आधार पर दो केस दर्ज किए गए हैं। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



मौके पर कुछ नहीं मिला, मास्टर माइंड की तलाश
राज्य कर अधिकारियों ने दोनों आरोपियों के घर जाकर छानबीन की। दोनों की हैसियत एक लाख रुपये देने की नहीं है। आशंका है कि दोनों के नाम पर किसी मास्टर माइंड ने करोड़ों की चोरी की है। राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड-1 अशोक कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस पूछताछ कर मास्टर माइंड को पकड़ेगी। इसी कारण प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें