फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन लूट : पद्मावत एक्सप्रेस का जीआरपी स्क्वायड निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद के गोविंद नगर आउटर पर नौ अप्रैल की देर रात दो ट्रेनों में हुई लूट की वारदात के दौरान जीआरपी के दो सिपाहियों की लापरवाही सामने आई है। एसपी जीआरपी ने लापरवाही बरतने वाले गाजियाबाद के जीआरपी थाने में तैनात दोनों सिपाहियों इमरान और चंद्रवीर को निलंबित कर दिया है। वारदात के दिन इनकी ड्यूटी फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस में थी, लेकिन दोनों को लूट की भनक तक नहीं लगी। मुरादाबाद ट्रेन पहुंचने पर पीड़ित यात्रियों ने ही शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

यात्रियों ने जब नार्दर्न रेलवे, आरपीएफ और मीडिया को टैग कर ट्वीट किया तो जीआरपी कंट्रोल रूम पर सूचना पहुंची। इसके बाद हापुड़ में जीआरपी के दरोगा ने जब ट्रेन को अटेंड किया, तब दोनों सिपाहियों की लापरवाही का पता चला। मंगलवार को मुरादाबाद पहुंचे आईजी जीआरपी सत्येंद्र सिंह ने दोनों सिपाहियों के निलंबन की जानकारी दी है। आईजी का दावा है कि स्थानीय अपराधियों ने ही ट्रेनों में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। क्षेत्र से कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई है। इनसे कई अहम सुराग मिले हैं। लूटे गए मोबाइलों से एक ट्रेस हो गया है। सर्विलांस के जरिये कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई हैं। बहुत जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें